खैरथल महाविद्यालय में जेटेक्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी के लिए आयोजित हुए कैम्पस प्लेसमेंट इंटरव्यू

Feb 16, 2026 - 13:30
 0
खैरथल महाविद्यालय में जेटेक्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी के लिए आयोजित हुए कैम्पस प्लेसमेंट इंटरव्यू

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में करियर गाइडेंस तथा प्लेसमेंट समिति के तत्वावधान में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक चंदवानी ने जानकारी दी कि यूनाइटेड ह्यूमन रिसोर्स प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा महाविद्यालय में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत तथा पूर्व में बी ए पास कर चुके विद्यार्थियों को रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। एजेंसी के प्रतिनिधि अमृत सिंह ने युवाओं को बावल और धारूहेड़ा में स्थापित जापानी कम्पनी जेटेक्ट में स्टूडेंट ट्रेनी के रूप में चयन की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की योजना के अनुसार युवाओं को 3 वर्ष के लिए स्टूडेंट ट्रेनी के रूप में चुना जाता है साथ ही 15000 रु प्रतिमाह निर्वाह भत्ता दिया जाता है तथा मेधावी स्किल विश्वविद्यालय से उन्हें बी.वॉक की डिग्री कम्पनी के खर्च पर करवाई जाती है। 3 वर्ष की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दक्षता प्राप्त युवाओं को डिग्री प्रदान की जाती है तथा योग्य युवाओं को कम्पनी में ही योग्य पद पर नियुक्त किया जाता है।

कम्पनी के प्लान हेड अवधेश शर्मा ने जेटेक्ट कम्पनी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यह कंपनी टोयोटा ग्रुप की कम्पनी है जो स्टीयरिंग, बेयरिंग, मशीन टूल्स आदि का निर्माण करती है। उन्होंने 3 साल बाद इस कम्पनी में स्थायी रूप से नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की सेवा शर्तों को भी समझाया। इसी दौरान महिला प्रतिनिधि आकांक्षा चौहान ने छात्राओं को कम्पनी में महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली बेहतर कार्य-अवस्थाओं का ब्यौरा दिया। तत्पश्चात वन-टू-वन इंटरव्यू आयोजित हुए। एजेंसी प्रतिनिधि अमृत सिंह ने बताया कि मौके पर इंटरव्यू देने वाले 20 युवाओं में से 14 को कम्पनी के अधिकारियों द्वारा शॉर्ट लिस्ट किया गया है, साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले लगभग 60 युवाओं का ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित होगा। प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने युवाओं को जेटेक्ट इंडिया लिमिटेड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने तथा जिम्मेदारी से सभी स्तरों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा व राजवीर मीणा के साथ स्टाफ सदस्य आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, विक्रम सिंह, अमीचंद ने आदि ने सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................