बांध बरेठा में होंगी पर्यटन को बढ़ावा देने वाटर स्पोर्टस गतिविधियां,जिला परिषद ने फर्मों से किये प्रस्ताव आमंत्रित

Feb 17, 2026 - 14:49
 0
बांध बरेठा में होंगी पर्यटन को बढ़ावा देने वाटर स्पोर्टस गतिविधियां,जिला परिषद ने फर्मों से किये प्रस्ताव आमंत्रित

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 17 फरवरी। जिले के प्रमुख बांध बंध बरेठा पर पर्यटकों को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का मौका मिलेगा। जिला परिषद द्वारा ग्राम पंचायत बांध बरेठा स्थित बांध बरेठा बांध पर जल क्रीड़ा एवं नौकायन गतिविधियों के संचालन हेतु एक योग्य ऑपरेटर के चयन के लिए Request for Proposal (RFP) जारी किया गया है। 
इस पहल का उद्देश्य इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना, पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करना तथा स्थानीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुलसिह ने बताया कि चयनित ऑपरेटर को प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध प्रदान किया जाएगा। जिसे संतोषजनक प्रदर्शन, सुरक्षा ऑडिट तथा नियमानुसार संचालन के आधार पर अतिरिक्त दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना रॉयल्टी आधार पर संचालित होगी, जिसमें ऑपरेटर को जिला परिषद भरतपुर के साथ राजस्व साझा करना होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एजेंसियाँ राजस्थान के http://sppp.rajasthan.gov.in & www.eproc.rajasthan.gov.in से RFP दस्तावेज डाउनलोड कर सकती हैं। सीईओ जिला परिषद ने बताया कि प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2026, सायं 5 बजे निर्धारित है, बोली-पूर्व बैठक का आयोजन दिनांक: 24 फरवरी को सुबह 11बजे, कमरा संख्या 37, जिला परिषद कार्यालय, कलेक्ट्रेट, भरतपुर में किया जावेगा (जो बोलीदाता शारीरिक रूप से उपस्थित होने में असमर्थ हैं, वे ऑनलाइन भाग लेने के लिए वर्चुअल कॉन्फ्रेंस (वी.सी.) लिंक का अनुरोध कर सकते हैं)। उन्होंने बताया कि  तकनीकी बोलियाँ 06 मार्च 2026 प्रातः 11 बजे जिला परिषद कार्यालय, भरतपुर में खोली जाएँगी। प्रत्येक बोली के साथ 36,000 रु की निविदा सुरक्षा राशि, निर्धारित निविदा शुल्क एवं प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। 
ये स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित होंगी
उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रमुख घटकों में अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रिक मोटर बोट संचालन, रेस्क्यू बोट की व्यवस्था, वैकल्पिक जेट-स्की गतिविधियाँ, सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षित लाइफगार्ड, डिजिटल टिकटिंग प्रणाली, CCTV आधारित विजिटर काउंटिंग, फ्लोटिंग जेट्टी, प्रतीक्षालय, सूचना संकेतक, स्वच्छता सुविधाएँ आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चयनित ऑपरेटर को सभी आवश्यक अनुमतियाँ, बीमा, उपकरण फिटनेस प्रमाणपत्र तथा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान एवं अन्य लागू सरकारी नियमों के अनुसार सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।

सीईओ जिला परिषद ने बताया कि ऐतिहासिक महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य एवं जैव विविधता से समृद्ध बांध बरेठा क्षेत्र जिम्मेदार पर्यटन विकास की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है। इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलने, स्थानीय रोजगार सृजन, पर्यटक सुविधाओं के उन्नयन तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा है, साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अधिकृत http://sppp.rajasthan.gov.in & www.eproc.rajasthan.gov.in NIB Code- ZBH2526A0812 & UBN- ZBH2526SLOB01228 पोर्टल पर उपलब्ध RFP दस्तावेज का अवलोकन कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................