राजकीय जिला चिकित्सालय महुवा मेंआरोग्य शिविर, 15 दिसंबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के सिलसिले में सोमवार को प्रातः 8:00 बजे गो पूजन कार्यक्रम आरोग्य शिविर, रक्तदान शिविर होंगे।
श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुवा के सचिव व्यवस्थापक गौ पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में महुआ उपखंड मुख्यालय के किले स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में सोमवार को प्रातः 8:00 बजे विधायक राजेंद्र मीणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में गोसेवकों के सानिध्य मेंगो पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत गौ माताओ का पूजा अर्चना के साथ उन्हें गुड़, हरा चारा, बाजरे की लापसी खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया जाएगा
वही राजकीय जिला चिकित्सालय सहित क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों पर आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं, जांच एवं दवा, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं एफसीएम इंजेक्शन, बच्चों के टीकाकरण,एनसीडी, टीबी मुक्त भारत योजना एवं ‘मां’ वाउचर योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही दौसा, लालसोट एवं महुवा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रह्लाद मीणा ने बताया कि महुवा कस्बे की श्री कृष्ण गोपाल गौशाला सहित दौसा जिले की सभी अनुदानित एवं पात्र गौ शालाओं में गौ सेवा (गौ पूजन) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गायों को हरा चारा एवं गुड़ तथा स्वास्थ्यप्रदक अन्य सामग्री खिलाई जाएगा