सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने किया होली पूजन व रात 1:30 बजे दहन व कीर्तन सत्संग का आयोजन

Mar 3, 2026 - 17:53
 0
सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने किया होली पूजन व  रात 1:30 बजे दहन व कीर्तन सत्संग का आयोजन

रामगढ़ (अमित भारद्वाज) रामगढ़ कस्बे के होली सेढ माता मोहल्ला पर सोमवार को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ होली पूजन का आयोजन किया गया। रात 1:30 होली दहन का कार्यक्रम किया गया. आचार्य नीरज शर्मा के द्वारा पूजा अर्चना के साथ किया गया.फाल्गुन मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विधि-विधान से होलिका पूजन व दहन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की।
सुबह से ही होली मोहल्ले पर महिलाओं का आना शुरू हो गया था। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर पूजा की थाली में रोली, अक्षत, कच्चा सूत, फूल-माला, नारियल और मिठाई लेकर पहुंचीं। शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने होलिका माता की पूजा-अर्चना की और कच्चे सूत से परिक्रमा लगाते हुए अपने परिवार की उन्नति एवं संतानों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
इस अवसर पर अनीता भारद्वाज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से होली पूजन किया। उन्होंने कहा कि होलिका पूजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा लगाकर घर-परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पूजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र की उन्नति और समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस प्रकार होली पूजन का यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कस्बे के एडवोकेट अमित भारद्वाज. गजेंद्र शर्मा. मनोज पाराशर. मोनू सेन. अमित अग्रवाल. दया किशन सैनी. दिनेश चौहान. सी.पी यादव. किशन शर्मा. अनिल बाबा. प्रेम विजय.व पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे..

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................