सुनीता राजकुमार शर्मा के महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष (ब्लॉक-ब) मनोनीत होने पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया भव्य अभिनंदन

Apr 12, 2026 - 22:35
 0
सुनीता राजकुमार शर्मा के महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष (ब्लॉक-ब) मनोनीत होने पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया भव्य अभिनंदन
 राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला अलवर द्वारा श्रीमती सुनीता राजकुमार शर्मा को महिला कांग्रेस शहर ब्लॉक (ब) का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिरकत कर श्रीमती शर्मा के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने श्रीमती सुनीता शर्मा का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
 इस अवसर पर अलवर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि श्रीमती शर्मा की नियुक्ति से महिला कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वे महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने श्रीमती शर्मा के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे संगठन को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों का भरपूर समर्थन मिला।
समारोह में महासभा संरक्षक राजकुमार शर्मा, हिरेन्द्र शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, बजरंग शर्मा, विप्र सेना जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, अश्विनी जावली, नितेश भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा, अनीता तिवारी, सुधा शर्मा, अंजलि शर्मा, हंसीका शर्मा, अनिल शर्मा, विवेकानंद पंडित और नाथूराम शास्त्री सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शर्मा द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। अंत में सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है