विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jun 5, 2024 - 16:18
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

माधोगढ/मालाखेड़ा/अलवर

नेहरू युवा केन्द्र अलवर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया   युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हरिओम गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत माधोगढ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के मकसद से विश्व पर्यावरण दिवस  मनाने की शुरुआत हुई थी। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है। तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। पीएलवी चंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि ये दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके। साथ ही प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा सके। हरिओम गुर्जर ने बताया हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है- 'भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता'। साल 2023 में इस दिन को 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' थीम के साथ मनाया गया था। प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है। ऐसे में इसका दोहन हमारे जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। प्रकृति को प्रदूषण  और दूसरे खतरों से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। सभी को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया गया इस मौके पर  कमल बागड़ी, छवि योगी,कैलाश,जगराम,मास्टर,प्रकाश,हंसराज गुर्जर,प्रेम,सुनिल, हरिराम छावड़ी, जय यादव, करण दत्ता आदि मौजूद रहे । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................