अलवर में चलती कार बनी आग का गोला, खिड़की से कूदा ड्राइवर झुलसा, लोगों की भीड़ जुटी, अस्पताल में कराया भर्ती

Apr 14, 2026 - 16:52
Apr 14, 2026 - 17:32
 0
अलवर में चलती कार बनी आग का गोला, खिड़की से कूदा ड्राइवर झुलसा, लोगों की भीड़ जुटी, अस्पताल में कराया भर्ती

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  माचाड़ी सड़क मार्ग स्थित झरना पर्यटन स्थल के पास मंगलवार दोपहर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार चालक ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि इस दौरान वह झुलस गया।

 रैणी क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी कार चालक सत्यनारायण मीणा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी कार से बहादुरपुर से राजगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी के डैशबोर्ड से धुआं उठने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। सत्यनारायण ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से छलांग लगा दी।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सत्यनारायण को तत्काल राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................