महुवा में कांग्रेस की संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान की बैठक रामकुटि पर आयोजित
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुवा एवं मंडावर की संयुक्त मीटिंग शुक्रवार कोरामकुटि ऊकरूद पर आयोजित की गई बैठक में पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला,महुवा विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ व्यास ने भाग लिया मीटिंग से पहले प्रभारी सिद्धार्थ व्यास पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी सिद्धार्थ व्यास ने बताया कि आज राजस्थान की बीजेपी सरकार पंचातय एवं निकाय चुनावों को नहीं करवाना चाहती है सरकार चुनावों से बचना चाहती है इससे लोकतंत्र खतरे में हैं, अतः हमें आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार चुननी है आज ग्राम पंचायत अध्यक्षो का प्रस्ताव लेकर पंचायत अध्यक्ष के नामों का चयन किया गया इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी
इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है, कार्यकर्ताओं की दम पर ही सरकार बनती हैआप सभी एकजुट होकर पंचायत एवं निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताए
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुवा अध्यक्ष दिनेश पाटोली, हरिओम हांडली,बबलू सैनी अंछापुरा, खूबिराम बैरवा रामगढ़, प्रेम सिकंदरपुर, किशनसहाय प्रजापत, मनी समलेटी युथ अध्यक्ष, लाजपत तंवर Nsui अध्यक्ष, मोहसिन कुरेशी, राजाराम सैनी सीत, कुलदीप हड़िया, इमरान खान रामगढ़, किशन सैनी, गोलू नावरिया, देवीराम सैनी डायरेक्टर,कल्लू ठेकड़ा, बबलू वीराना,गबरूदीन समलेटी, रमन भाेपर, लालसिंह केसरा, युवराज सिंह बदनपुरा,आसिफ खान, पुष्पेंद्र सिंहल, हुकम नावरिया, विजय पारीक, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे


