कठूमर में आदिवासी समुदाय के अधिकारों को लेकर ज्ञापन सौंपा; जनगणना में पृथक कॉलम व संविधान में ‘आदिवासी’ शब्द जोड़ने की उठाई मांग

Apr 17, 2026 - 19:00
 0
कठूमर में आदिवासी समुदाय के अधिकारों को लेकर ज्ञापन सौंपा;  जनगणना में पृथक कॉलम व संविधान में ‘आदिवासी’ शब्द जोड़ने की उठाई मांग

कठूमर (दिनेश लेखी) आदिवासी समुदाय के अधिकारों को लेकर आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत द्वारा शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने कठूमर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन के माध्यम से जनगणना में आदिवासी समुदाय के लिए पृथक कॉलम बनाने तथा संविधान में ‘आदिवासी’ शब्द जोड़ने की प्रमुख मांग रखी गई।

महापंचायत के जिला अध्यक्ष कमल सिंह मीणा ने बताया कि वर्तमान में आदिवासी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का सही आकलन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जनगणना में अलग कॉलम होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समुदाय की सही संख्या और उनकी स्थिति सामने आ सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आदिवासी समुदाय को मात्र 7.50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि उनकी जनसंख्या लगभग 16 प्रतिशत है। यह स्थिति उनके अधिकारों के साथ अन्याय है। ऐसे में सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
महापंचायत ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा हेतु शीघ्र उचित निर्णय लिया जाए। 
इस मौके पर कठूमर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेर सिंह, नंदकिशोर, धर्म सिंह, कैलाश चंद, हरिकिशन मैनेजर, मोहर सिंह, बलधारी, धंसीराम, प्रेम प्रकाश, गोपाल मीणा, जयमल, छोटन, नानूराम, महावीर, विश्राम, आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................