युवाओं की भागीदारी से ही संभव है मजबूत नेतृत्व: एडवोकेट लियाकत ख़ान ने 'जन संवाद' में मतदान के लिए किया प्रेरित

Apr 17, 2026 - 19:02
 0
युवाओं की भागीदारी से ही संभव है मजबूत नेतृत्व: एडवोकेट लियाकत ख़ान ने 'जन संवाद' में मतदान के लिए किया प्रेरित

अलवर (कमलेश जैन) जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एडवोकेट लियाकत ख़ान द्वारा खेड़ली चंद्रावत के तिबारा जोया खान (ई-मित्र) पर एक दिवसीय 'जन संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ चुनावी चर्चा के साथ-साथ लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर दिया गया।

जन संवाद को संबोधित करते हुए एडवोकेट लियाकत ख़ान ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं की सक्रियता से ही समाज को एक शिक्षित और मजबूत नेतृत्व मिल सकता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर अपनी बात रखी। लियाकत ख़ान ने युवाओं की मांगों को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया और आगामी चुनावों में अपने पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने एडवोकेट लियाकत ख़ान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हाजी सल्ली, डॉ. ईशाक, हनीफ (मेवात एजुकेशन ग्रुप), मुस्ताक, आबिद, रुकनुदीन, आसम खेलदार, शोदान प्रजापत, राहुल, सद्दाम, शाहिद, हारून, वसीम और सद्दीक फौजी (महुवा) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................