पहाड़िला में भारी पुलिस जाब्ते के बीच पत्थरगढ़ी की कार्रवाई संपन्न; प्रशासन ने विधिक आदेशों की पालना में किया सीमांकन, विरोध करने पर कुछ लोग हिरासत में

Apr 17, 2026 - 19:05
 0
पहाड़िला में भारी पुलिस जाब्ते के बीच पत्थरगढ़ी की कार्रवाई संपन्न; प्रशासन ने विधिक आदेशों की पालना में किया सीमांकन, विरोध करने पर कुछ लोग हिरासत में

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पहाड़िला में शुक्रवार को लंबे समय से लंबित जमीनी विवाद में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में पत्थरगढ़ी की कार्रवाई पूर्ण की। नवलगढ़ तहसीलदार सीताराम कुमावत के नेतृत्व में राजस्व टीम ने खसरा नंबर 705/143 का सीमांकन किया।

 कार्रवाई के दौरान विपक्षी पक्ष हर्षा राम सैनी और उनके परिजनों ने पत्थरगढ़ी का कड़ा विरोध किया। परिजनों का आरोप था कि उनके खसरा नंबर 166 पर स्टे होने के बावजूद यह कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर बढ़ते तनाव और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांतिभंग की आशंका में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। तहसीलदार सीताराम कुमावत ने स्पष्ट किया कि पत्थरगढ़ी विधिक आदेशानुसार खसरा नंबर 705/143 की गई है, यदि दूसरे पक्ष को आपत्ति है तो वे नियमानुसार आदेश लाकर पुनः नपती करवा सकते हैं।

विवाद की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर गोठड़ा थानाधिकारी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में उदयपुरवाटी एवं गोठड़ा थाने का भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान गिरदावर संदीप कुमार शर्मा, रामस्वरूप सैनी, पटवारी संदीप माहिच, महेश चौधरी और अल्ताफ सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान युवा नेता संदीप सैनी ने भी मौके पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................