ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: टोंक छिलरी प्रिंसिपल संजू नेहरा का ग्राम पंचायत ने किया अभिनंदन

Apr 17, 2026 - 19:01
 0
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: टोंक छिलरी प्रिंसिपल संजू नेहरा का ग्राम पंचायत ने किया अभिनंदन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और स्कूल के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत टोंक छिलरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय की प्रिंसिपल एवं पीईईओ संजू नेहरा को उनके सराहनीय कार्यों के लिए साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

उप सरपंच किशनलाल गुर्जर ने बताया कि प्रिंसिपल संजू नेहरा के नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों में नए आयाम स्थापित किए हैं। गत सत्र में शानदार परीक्षा परिणाम के साथ-साथ विद्यालय के भौतिक विकास के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर सहयोग जुटाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए ग्राम पंचायत ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी पूर्ण सिंह शेखावत ने कहा कि संजू नेहरा और उनके स्टाफ ने मिलकर स्कूल की कायापलट की है। स्कूल के प्रति ग्रामीणों और भामाशाहों का विश्वास बढ़ा है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य भागीरथसिंह गुर्जर, व्याख्याता मुकेश कुमार शर्मा, प्रहलाद सिंह डूडी, बाबूलाल सैनी, वर्षा कुमारी और ग्राम विकास अधिकारी रिछपाल पूनियां का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................