कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

Jul 17, 2026 - 19:04
 0
कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

गुरु पूर्णिमा एवं अन्य आयोजनों के मद्देनज़र शांति, सौहार्द और सतर्कता बनाए रखने का आह्वान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आगामी गुरु पूर्णिमा, विभिन्न धार्मिक आयोजनों तथा जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को थाना मथुरा गेट में उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता की अध्यक्षता में कम्युनिटी लाइजन ग्रुप सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने कहा कि सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और जनसहभागिता के माध्यम से ही कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।
बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, जागरूकता तथा त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, अनजान कॉल, फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने का संदेश देने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं आवश्यक समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी समाजों के प्रतिनिधियों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने की अपील की गई।
इस अवसर पर मथुरा गेट पुलिस निरीक्षक हरलाल, प्रवीण मालोनी, किशोर सिंह, मुकेश मीना, पार्षद दीपक मुदगल, अशोक शर्मा, हरिराम, विनोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि तथा सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है