गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने संभाग स्तरीय सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान

Jul 17, 2026 - 19:03
 0
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने संभाग स्तरीय सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव-गृह मंत्री 

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले के ग्राम कारवारी पीलूपुरा (बयाना) में आयोजित संभाग स्तरीय सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने शिक्षा, खेल, प्रशासन, सामाजिक सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल व्यक्तियों का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की उपलब्धियाँ राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव हैं और उनका प्रोत्साहन करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतिभा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। समाज जब अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करता है तो नई पीढ़ी में आत्मविश्वास बढ़ता है और उत्कृष्टता की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, युवा एवं अभिभावक समारोह में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री ने समारोह के सफल आयोजन के लिए डॉ. गोविंद गुर्जर एवं उनकी समस्त आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और प्रतिभा सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है