राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटो पर प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई
मालाखेड़ा (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में कला स्नातक (बी.ए.) प्रथम वर्ष में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी इन सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 'कॉमन एडमिशन फॉर्म' के माध्यम से महाविद्यालय में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेशार्थी कॉलेज कार्यालय से कार्यदिवसों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच निःशुल्क कॉमन प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि आवेदन फॉर्म पूरी तरह निशुल्क है और छात्र इसे भरकर निर्धारित समय सीमा में कॉलेज कार्यालय में ही जमा करवा सकते हैं।


