कोसेलाव चौकी में नए इंचार्ज ASI गोपालसिंह ने संभाला कार्यभार बोले अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास प्राथमिकता

Jul 18, 2026 - 17:32
 0
कोसेलाव चौकी में नए इंचार्ज ASI गोपालसिंह ने संभाला कार्यभार बोले अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास प्राथमिकता

कोसेलाव (बरकत खान) स्थानीय पुलिस चौकी में नए इंचार्ज के रूप में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल सिंह ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर उनका स्वागत किया तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मगलभाई सोलंकी, दिनेश मीणा, सुरेश भार्गव, भरत गहलोत, पंडित हरीश, अमजद खान, शंकरलाल, नेकाराम मीणा, दुर्गेश, प्रवीण माली, विक्रम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • जनता से मांगा सहयोग, अपराधियों को दी चेतावनी

 पदभार संभालने के बाद मीडिया से रूबरू हुए नवनियुक्त चौकी इंचार्ज एएसआई गोपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और पुलिस के ध्येय वाक्य ‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास’ को धरातल पर चरितार्थ करना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कानून उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सजग रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है