सोनबरसा में सड़क का गड्ढा बना जानलेवा, बारिश में पानी भरने से बढ़ा हादसों का खतरा

Sep 1, 2026 - 20:06
 0
सोनबरसा में सड़क का गड्ढा बना जानलेवा, बारिश में पानी भरने से बढ़ा हादसों का खतरा

चौरीचौरा (शशि जायसवाल) सोनबरसा बाजार के सरदारनगर मोड़ स्थित सर्विस लेन पर बना गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिसके कारण बाइक और साइकिल सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से सड़क पर यह गड्ढा बना हुआ है। कई बार वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गड्ढे के आसपास जलभराव और कीचड़ की स्थिति होने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सर्विस लेन पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा पड़ा होने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों का आरोप है कि सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होने के बावजूद लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने तथा सर्विस लेन की सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है