बावड़ी में 50 स्वयंसेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण: 'PadhAI App' से सुधरेगा बच्चों का गणित, डिजिटल असेसमेंट से मापा जाएगा सीखने का स्तर

Sep 1, 2026 - 21:16
 0
बावड़ी में 50 स्वयंसेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण: 'PadhAI App' से सुधरेगा बच्चों का गणित, डिजिटल असेसमेंट से मापा जाएगा सीखने का स्तर

बावड़ी (जोधपुर) | मिश्रीलाल लखारा

​प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से ब्लॉक बावड़ी में 25 गांवों के 50 स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को 'PadhAI App' का सही इस्तेमाल सिखाना और बच्चों को खेल-खेल में गणित की गतिविधियां कराने के लिए तैयार करना है।

प्रतिदिन 1 घंटे कराई जाएंगी गणितीय गतिविधियां

प्रशिक्षित स्वयंसेवक नियमित रूप से विद्यालयों में जाकर प्रतिदिन 1 घंटे बच्चों के साथ गणित की गतिविधियां आयोजित करेंगे। इस दौरान मोबाइल में 'PadhAI App' के उपयोग के साथ-साथ चार्ट, खेल बुकलेट और स्कूल की एबीएल (ABL) किट की मदद ली जाएगी।

डिजिटल असेसमेंट से तुरंत मिलेगी सीखने के स्तर की जानकारी

इस पहल के तहत बच्चों का आकलन (Assessment) डिजिटल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इससे प्रत्येक बच्चे के सीखने के स्तर और प्रगति की सटीक जानकारी तुरंत मिल सकेगी, साथ ही पूरा डेटा भी सुरक्षित रहेगा। इसके जरिए ग्रामीण बच्चों को शुरुआती चरण से ही डिजिटल तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षा को आसान और प्रभावी बनाना EdTech का लक्ष्य

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि एडटेक (EdTech) का उद्देश्य सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना नहीं, बल्कि तकनीक के जरिए शिक्षा को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना है। PadhAI App से बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों और सीखने की गति को समझकर उसी अनुसार गतिविधियां कराने में मदद मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................