अजनबियों से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ": राजगढ़ के स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, न्यायिक अधिकारियों ने दिए बच्चों को सुरक्षा के गुरुमंत्र

Sep 1, 2026 - 21:24
 0
अजनबियों से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ": राजगढ़ के स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, न्यायिक अधिकारियों ने दिए बच्चों को सुरक्षा के गुरुमंत्र

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता

​राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजगढ़ मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालयों में "अजनबियों से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ" थीम पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अजनबियों के लालच, बैड टच और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

सुरक्षा के तीन मंत्र: मना करो, दूर जाओ और बताओ

जय दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. लेखपाल शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि कोई भी अजनबी व्यक्ति आपको अकेले में बुलाए, टॉफी, चॉकलेट या मोबाइल का लालच दे, या शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश करे, तो तीन मंत्र हमेशा याद रखें—मना करो, वहां से दूर जाओ और तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या 'कोर्ट वाली दीदी' को बताओ। उन्होंने कहा कि चुप रहने से अपराधी का हौसला बढ़ता है, जबकि बात बताने से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

'कोर्ट वाली दीदी' शिकायत बॉक्स में दे सकेंगे जानकारी

डॉ. शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में "कोर्ट वाली दीदी" के नाम से विशेष शिकायत बॉक्स रखे गए हैं। यदि बच्चे डर या झिझक के कारण अपनी परेशानी खुलकर नहीं बता पाते हैं, तो वे अपनी शिकायत या किसी संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लिखकर इस बॉक्स में डाल सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन शिकायतों की जांच कर तुरंत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने भी किया जागरूक

इसी अभियान के तहत कस्बे के अन्य विद्यालयों में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीना तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रशंसा की उपस्थिति में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अधिकारियों ने बच्चों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में निडर होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................