उदयपुरवाटी में कल लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर,युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी कस्बे में नई सब्जी मंडी के पास रविवार को सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वर्गीय मूलाराम मिटावा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा शिविर:
रक्तदान शिविर के मुख्य आयोजक और 'श्री बालाजी एल्युमिनियम व स्टील कंपनी' के प्रोपराइटर दिनेश मिटावा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर तमन्ना बुक डिपो एवं आरपी कंप्यूटर के पास, माना मेडिकल के पीछे आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
'रक्तदान ही महादान' - युवाओं से अपील:
आयोजक दिनेश मिटावा ने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि "रक्तदान ही सबसे बड़ा महादान है, जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।" उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं और आमजन से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है।
तैयारियाँ अंतिम चरण में:
कल रविवार को आयोजित होने वाले इस विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा तैयारियाँ पूरी मुस्तैदी और जोर-शोर से की जा रही हैं। शिविर स्थल पर रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

