कठूमर में सजी चैतन्य नौ देवियों की भव्य झांकी: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आध्यात्मिक संदेश ने किया श्रद्धालुओं का मन मोह लिया
कठूमर (दिनेश लेखी):
कठूमर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामस्वरूप हलवाई के चौक पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चैतन्य नौ देवियों की एक भव्य और आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। शाम 7 से 9 बजे तक चले इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
दीपक प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ:
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोरेन देवी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित और ब्रजनगर क्षेत्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी हीरा दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश:
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बीके हीरा दीदी ने नौ देवियों के स्वरूपों के पीछे छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को समझाते हुए कहा कि "जीवन में बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाना ही सच्चे अर्थों में नवदुर्गा पर्व मनाना है।" उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने, सद्गुणों को धारण करने और आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प भी दिलाया।
मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:
इस दौरान बाल कलाकारों और साधकों ने अपनी कला से समाँ बाँध दिया। कुमारी सरोज, कुमारी काजल, विष्णु और सपना सहित अन्य कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण नृत्य, महिषासुर वध, शंकर-पार्वती नृत्य और देवी नृत्य की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को शक्ति, सदाचार और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने की संस्था के कार्यों की सराहना:
कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह मीणा ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए बहनों की तपस्या, समर्पण और स्नेहभाव की मुक्तকंठ से प्रशंसा की।
ये रहे मौजूद:
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी संध्या बहन द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्षद ज्योति, बीके रामसिंह भाई, बीके रूपराम भाई, जितेंद्र भाई, बीके सुनीता बहन, चंचल बहन, किशन बहन, सीमा बहन, बीके तारेश बहन, बीके राधा बहन, बीके प्रीति बहन, बीके डिंपल कुमारी, बीके रेशमा कुमारी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

