नीमला में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, बंदरों के उत्पात से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Nov 24, 2025 - 12:40
 0
नीमला में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, बंदरों के उत्पात से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सकट. क्षेत्र की नीमला ग्राम पंचायत के ग्रामीण इन दिनों बढ़ते बंदरों के उत्पात के चलते परेशान दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बंदरों के उत्पात से निजात पाने के लिए सोमवार को राजगढ़ उपखंड अधिकारी सीमा मीना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है गांव में 100 से अधिक बन्दर हो गए है।जिसके चलते वे लगातार घरों और खेतों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। बंदरों के हमले में अब तक कई स्कूली बच्चे व महिलाएं जख्मी हो चुकें हैं। उन्होंने बताया कि बंदर झुंड बनाकर गांव के मकानों मंदिरो की छतों एवं दुकानों के बहार लगे सीमेंट व लोहे के टीन शैडो पर उछल कूद कर उन्हें  क्षतिग्रस्त कर देते हैं और लोगों द्वारा बंदरों को भगाने का प्रयास किए जाने से बंदर हमला कर  काटने को दौड़ते हैं। स्कूली विद्यार्थियों को भी होती है परेशानी: गांव व बाजार में आम रास्ते में बंदरों के बैठे रहने के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को यहां से गुजरते समय बंदरों के द्वारा हमला करने का डर बना रहता है। बंदरों के बढ़ते उत्पात के कारण बहुत से लोगों ने मकानों की छत पर भी जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................