सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लेकर फोटो वायरल करने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

Jan 13, 2023 - 17:52
 0
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लेकर फोटो वायरल करने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

भरतपुर (राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ भरतपुर राजेंद्र वर्मा आरपीएस एवं वृताधिकारी वृत बयाना दिनेश यादव आरपीएस के सुपरविजन में आज दिनांक 12.01.2023को सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो बायरल करने के आरोपी अशोक पुत्र भरोसी उम्र 35 साल जाति वाल्मीकि निवासी मदनपुर थाना बयाना को गिरफ्तार कर कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर व वाईक को जप्त किया है। कल दिनांक 11.1.2023को सोशल मीडिया पर अवैध हथियार देशी कट्टा को हाथ में लहराते हुए एक व्यक्ति का फोटो वायरल हुआ था। उक्त सम्वन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश फरमाये गये थे। पुलिस द्वारा उक्त सम्बंध में थाना बयाना पर मुकदमा नंबर 35/23धारा 3/25,8/25, आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध किया गया। सोशल मीडिया पर बायरल   फोटो करने की पहचान अशोक कुमार पुत्र भरोसी उम्र 35 साल जाति वाल्मीकि निवासी मदनपुर  थाना बयाना के रुप में हुई। थानाधिकारी हरिनारायण मीणा पु॰नि॰मय गठित टीम द्वारा आरोपी अशोक पुत्र भरोसी उम्र 35 साल जाति वाल्मीकि निवासी मदनपुर बयाना थाना बयाना को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे में मिले अवैध देशी कट्टा 315बोर व मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर प्लस नंबर डीएल 3 एस सीएस 6879को जप्त किया गया है। उक्त आरोपी अवैध हथियार को कहां से व किस उद्देश्य से लाया है। इस बारे में गहनतापूर्वक पूछताछ जारी है। पुलिस गठित टीम हरिनारायण पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना बयाना, मनोहर सिंह स ॰उ॰नि॰पुलिस थाना बयाना,राजेन्द्र कानि॰पुलिस थाना बयाना, विजेन्द्र कानि॰ पुलिस थाना बयाना, सतीश कुमार कानि॰पुलिस थाना बयाना, सुजान चालक कानि॰पुलिस थाना बयाना  में शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है