खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा दूसरा ट्रेलर, एक की मौके पर ही मौत

Jan 30, 2026 - 02:54
 0
खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा दूसरा ट्रेलर, एक की मौके पर ही मौत

हलैना (विष्णु मित्तल ) आमोली टोल पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा दूसरा ट्रेलर चालक कि मौके पर ही मौत हो गई मामला. छोंकरवाड़ा एनएच-21 आमोली टोल प्लाजा के समीप आमोली गांव पर शाम करीब 4 बजे ट्रेलरों कि भिड़ंत में एक ट्रेलर चालक की केबिन में फसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान राकेश गुर्जर/ चेतराम निवासी- तुसारी, तहसील- कठूमर अलवर के रूप में हुई है। शाम के समय भारी ट्रैफिक होने के कारण आमोली पर जाम लगा हुआ था और वाहनो की लंबी क़तार लगी हुई थी जयपुर से भरतपुर कि तरफ़ एक बजरी से भरा हुआ ट्रेलर तेज रफ़्तार में आ रहा था जो आगे खड़े दूसरे ट्रेलर में संतुलन खोने कि वजह से जा घुसा पीछे वाले ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फस गया आगे वाले ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी लॉक कर चाबी लेकर भाग गया ।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयकर कि जैसे कोई ब्लास्ट हो गया हो पीछे वाले ट्रेलर के इंजन के पार्ट्स क़रीब 50 मीटर दूर तक उच्छल कर गिरे थे ।ग्रामीणों ने टोल कर्मियों को तुरंत सूचना दी थोड़ी देर बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम सेफ्टी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ट्रैफिक ड्राइवर्ट करके क्रेन द्वारा आगे के ट्रेलर को खींचने की कोशिश कि लेकिन दोनों ट्रेलर बुरी तरह फसे हुए थे थोड़ी देर बाद विजेंद्र सिंह थाना प्रभारी हलेना मय जपता मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल सुभाष सिनसिनवार द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आगे वाले ट्रेलर को स्टार्ट कर आगे बढ़ाया गया जिससे पीछे फसें चालक के शव को केबिन से निकाला गया और टोल एम्बुलेंस द्वारा ट्रॉमा सेंटर हलेना मोर्चरी में  शव रखवा दिया गया।

 हाईवे सेफ्टी टीम दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को हटा रही थी उसी दौरान जयपुर से भरतपुर कि तरफ़ जा रही स्लीपर बस जो ख़ाली थी दो बाइक सवारों को टक्कर मारकर बैरिकैड तोड़कर हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी में जा भिड़ी और मौके पर काम कर रही हाईड्रा मशीन को को भी नुकसान पहुचाया । सेफ्टी टीम कर्मियों ने भागकर जान बचाई

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है