दलितों व महिलाओं पर हो रहा अत्याचार: समस्याओ से जूझ रही क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकाल में चरम पर है भ्रष्टाचार - भाजपा जिलाध्यक्ष

May 26, 2023 - 19:08
 0
दलितों व महिलाओं पर हो रहा अत्याचार: समस्याओ से जूझ रही क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकाल में चरम पर है भ्रष्टाचार - भाजपा जिलाध्यक्ष

जुरहरा (भरतपुर, राजस्थान/ रतन वशिष्ठ)   भाजपा मंडल जुरहरा के शक्ति केंद्र नौगांव में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, मुख्य अतिथि भरतपुर जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल का सोनोखर चौकी पर पहुंचकर माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अगवानी की, इसके अलावा जिलाध्यक्ष का जगह जगह पर स्वागत और सम्मान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, पाई, बामनी में साफा दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत वही नौगांवा में बंसल का चांदी का मुकुट, साफा और माल्यार्पण से स्वागत किया गया, कार्यक्रम मे भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, स्यामप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ  शुरू किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल जुरहरा के अध्यक्ष गजराज आर्य के द्वारा की गई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार जैन, मौहम्मद जुम्मे खान जिला मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष याकूब खान, विधान सभा विस्तारक बच्चू शर्मा मौजूद रहे, मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य ने भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण और पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया गया,और फेलियर  कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताया, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस शासनकाल में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है,
 महिलाओं व दलितों पर अत्याचार,तथा बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही है, शक्ति केंद्र संयोजक नारायण दत्त शर्मा राजनीतिक प्रस्ताव  को पढ़ा, जिसका सभी ने समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं में कुर्सी के लिए आपसी खींचातानी चल रही है ,जो सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्धि की सोच रखते हो वह जनता का क्या भला करेगें, जिलाध्यक्ष  ने पार्टी के बूथ अध्यक्षो व शक्ति केंद्र संयोजकों,  पन्ना प्रमुखों से मुलाकात कर उनसे क्षेत्र की स्थिति के बारे में जाना, कार्यक्रम में  शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमचंद बामणी, बूथ अध्यक्ष राकेश बघेल,डाक्टर महेंद्र जाटव, आसू खान विनोद मानवी,अमर सिंह, इस्माइल खान,हसन खां,नारायण दत्त शर्मा, गजेंद्र,धर्म सिंह ,कमल सिंह,मदन लाल,खूब चंद, विजय सिंह, सुंदर सिंह विष्णु सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................