भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का समर्पण सर्वोपरि- चन्द्रशेखर

भाजपा शहर और ग्रामीण मंडल कार्य समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

Jul 15, 2022 - 02:14
 0
भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का समर्पण सर्वोपरि- चन्द्रशेखर

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ नीरज जैन)भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल डीग की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक गुरुवार को कस्बे के हिंदी पुस्तकालय  के अरुण सभागार में शेरवा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं तारा सिंह की अध्यक्षता में आतयोजित की गई। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के  चित्रों पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलन  किया गया।  मुख्य अतिथि जिला  उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गिरधारी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है तथा आज पूरा विश्व भारत की तरफ विश्वास भरी नजरों से देखता है भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का समर्पण सर्वोपरि है ।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल ने राजनीतिक प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया जिसका अनुमोदन उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर किया और प्रधानमंत्री मोदी की विकास नीतियों को पूर्ण समर्थन किया उन्होंने राजनीतिक प्रस्ताव में बताया कि पूर्व में रक्षा क्षेत्र में अधिकांश सामान आयात करने वाला भारत आज रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है ।मंडल प्रभारी मनीष शर्मा ने  कहा कि संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए  बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को और मजबूती प्रदान करना है। जिला मंत्री कालीचरण जी धनगर ने कहा कि भरतपुर में पांच पांच मंत्रियों के होते हुए भी कोई विकास नहीं हो रहा है भरतपुर जिला विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है अगले  विधानसभा चुनाव में राजस्थान में निश्चित तौर से भारतीय जनता पार्टी विजय  होगी। जिला मंत्री मुकेश सिंघल ने बताया कि मोदी सरकार ने 8 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास के जो आयाम स्थापित किए हैं वह कांग्रेसी सरकार 50 साल में भी नहीं कर सकी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश रारह ने राजस्थान सरकार की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। बैठक में हरि सिंह, ओमप्रकाश कौशिक , इंदर सिंह देवेश यादव छैल बिहारी पवन खंडेलवाल  राघवेंद्र सिंह  गिरीश शर्मा,मनोज बाल्मीकि,गुड्डू,  उषा राजपूत ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  लखपत सिंह गुर्जर सर्वेश अरोड़ा, काव्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है