प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केन्द्र वैर पर मनाया गया संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉक्टर दादी जानकी जी का चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस

Mar 28, 2024 - 18:26
Mar 28, 2024 - 18:54
 0
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केन्द्र वैर पर मनाया गया संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉक्टर दादी जानकी जी का चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस

वैर भरतपुर .,. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उप सेवा केंद्र वैर पर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉक्टर दादी जानकी जी का चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारी गीता बहन की अध्यक्षता में मनाया गया l   वैर ,भुसावर उप केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने बताया कि दादी जी क़ो वैज्ञानिकों द्वारा सम्पूर्ण विश्व में सबसे स्थिर मन वाली महिला घोषित किया गया एवं दादी जी ने बचपन से ही अपना जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर दिया एवं 104 वर्ष की होकर देह का त्याग किया ये सब राजयोग की ही कमाल हैं l भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी परमात्मा का सन्देश दिया l दादी जी को सच्चाई, सफाई एवं सादगी बहुत पसंद थी l कार्यक्रम में आए हुए सभी भाई बहनों ने सुबह 6 बजे से राजयोग किया, ईश्वरीय महावाक्य सुने तथा दादी जी की विशेषताओं का वर्णन किया एवं सभी को ईश्वरीय प्रसाद भी दिया गया l इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्कृति बहन एवं अन्य भाई बहिन उपस्थित रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow