बदायूँ में उमड़ा आस्था का सैलाब: घाटों पर गूंजे गंगा मईया के जयकारे

Feb 5, 2023 - 23:52
 0
बदायूँ में उमड़ा आस्था का सैलाब: घाटों पर गूंजे गंगा मईया के जयकारे

बदायूँ (उत्तर प्रदेश/ अभिषेक वर्मा) हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त तिथि और राहुकाल के विषय में देखा जाता है शुभ और अशुभ समय का ध्यान रखा जाता है। पंचांग के अनुसार आज 05 फरवरी 2023, रविवार के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित माघ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान, दान और भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं। माघ मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन श्री हरि गंगाजल में वास करते हैं इसलिए इस दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है आज यानी 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा है। यह पूरे माघ महीने के स्नान,दान,पुण्य,जप एवं तप का आखिरी दिन है।दातागंज क्षेत्र के बेला डाड़ी गंगा घाट पर श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था। गंगाघाट पर कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने रविवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त के दौरान गंगा में डुबकी लगाई, घाट पर लगे माघ मेला में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। घाट से जुड़े चार-पांच स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन किया। दातागंज सी.ओ कर्मवीर सिंह श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुद कमाल संभालते हुए  व्यवस्था का निरीक्षण करते दिखे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है