भ्रष्टाचार का अड्डा बना सुमेरपुर नगर पालिका - शैतान कुमार

Feb 5, 2023 - 23:48
 0
भ्रष्टाचार का अड्डा बना सुमेरपुर नगर पालिका - शैतान कुमार
भ्रष्टाचार का अड्डा बना सुमेरपुर नगर पालिका - शैतान कुमार

तखतगढ़ (पाली, राजस्थान बरकत खान) सुमेरपुर के युवा व मनोनित पार्षद शैतान कुमार ने सुमेरपुर नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुमेरपुर नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों - करोड़ो रुपए के टैंडर निकाले जा रहे हैं और सिर्फ कागजों में ही साफ सुथरा व स्वस्थ सुमेरपुर के नारे दिए जा रहे हैं जबकि सुमेरपुर में जगह जगह कचरों के अंबार लगे हुए हैं तथा वे इतनी बदबू मार रहे हैं की आने जाने वाले राहगीर नाक व मुंह ढक कर गुजरने को विवश हैं....
शैतान कुमार ने कहा कि सुमेरपुर नगर पालिका के द्वारा कई बार साफ सुथरा व स्वस्थ सुमेरपुर के नाम से कई बार राज्य सरकार से सम्मानित पत्र प्राप्त किए जा चुके हैं
सुमेरपुर नगर पालिका में लगभग 25 सालो से भाजपा का बोर्ड हैं तथा भाजपा गाय व धर्म के नाम पर राजनीति कर रही हैं वही दूसरी तरह कचरों के ढेरों में पडी अनगिनत पोलीथिन खा कर गाय माता अपनी जान गवा रही है उसकी उनको कोई परवाह भी नही हैं नगर पालिका कर्मचारी व भाजपा शासित लोगो ने सुमेरपुर नगर पालिका की भोली भाली जनता के साथ छलावा किया हैं
करोड़ो रुपए के टैंडर निकाल कर भी सुमेरपुर की सफाई व्यवस्था पर किसी भी तरह से काबू नहीं पा सकी हैं क्योंकि यह कार्य सिर्फ कागजों में ही हो रहा हैं धरातल पर कुछ नही हो रहा हैं , उसकी जांच होनी चाहिए व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए पर सभी की मिली-भगत से हो रहे भ्रष्टाचारी कार्य के आगे जनता बेबस नजर आ रही है
कुमार ने कहा कि इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को भिजवाई जाएगी व जल्द ही कई दोषी अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही भी करवाई जायेगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है