डिवाइडर के पेड़ों ने रोकी बोलेरो की रफ्तार, बाइक सवार को बचाने में टला बड़ा हादसा

Feb 1, 2026 - 13:30
 0
डिवाइडर के पेड़ों ने रोकी बोलेरो की रफ्तार, बाइक सवार को बचाने में टला बड़ा हादसा

​चौरीचौरा (गोरखपुर/ शशि जायसवाल) ): देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर स्थित न्यू बस स्टैंड के पास रविवार को एक ऐसी दुर्घटना हुई जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। एक बाइक सवार की जान बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी इंसान को खरोंच तक नहीं आई, हालांकि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

​कनैल के पेड़ों ने सुरक्षा कवच का किया काम
​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो काफी गति में थी। तभी अचानक एक मोटरसाइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने जैसे ही स्टयरिंग मोड़ा, गाड़ी डिवाइडर की ओर झपट पड़ी। डिवाइडर पर लगे कनैल के पेड़ों की कटान वाले हिस्से से टकराकर गाड़ी रुकी नहीं, बल्कि उन पेड़ों के तनों के सहारे ऊपर की तरफ चढ़ती चली गई।

​गाड़ी से बाहर कूदे लोग, बाल-बाल बची जान
​हादसे के वक्त गाड़ी में सवार लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ कूद पड़े। पेड़ों के घर्षण और डिवाइडर से टकराने के कारण बोलेरो का अगला पहिया पंचर हो गया, जिससे गाड़ी की रफ्तार थम गई। यदि पेड़ नहीं होते तो गाड़ी पलट सकती थी या दूसरी दिशा से आ रहे वाहनों से टकरा सकती थी।​

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................