फूले दम्पत्ति पर राज्यपाल द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सैनी महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Aug 8, 2022 - 18:23
 0
फूले दम्पत्ति पर राज्यपाल द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सैनी महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

गुरला (भीलवाड़ा, राजस्थान) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियार द्वारा महान सामाजिक पुरोधा एवं महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले  पर अपमान जनक टिप्पणी को लेकर राज. प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली व माली सैनी महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भैरूलाल माली के नेतृत्व में भारत के माननीय राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के अपशब्दो के बोलने से समस्त माली समाज सहित अन्य पिछडा वर्ग एवं दलित वर्ग में जबरदस्त रोष व्याप्त है। जिससे पूरे भारतवर्ष में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भीलवाडा माली सैनी महासभा के बेनर तले माली समाज के लोग कृषि उपज मण्डी में एकत्रित होकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचें। जहां पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहीम के नाम ज्ञापन देकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।

राज. प्रदेश महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने कहा कि राज्यपाल को एक महान पद पर बैठ कर ऐसे महान समाज सेवियों पर अशब्दो का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कई बार महात्मा फूले एवं माता सावित्रीबाई फुले की सेवा कार्याें की तारीफ कर चुके है।
इस अवसर पर माली (सैनी) महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल माली, माली (सैनी) अधिकारी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम माली, बंशीलाल माली, मदन लाल सोपरिया, मथुरालाल माली, लादूलाल माली, देबीलाल माली, सुखदेव माली, नानूराम माली, देवेशचन्द्र ढिबरिया, नंदलाल माली, शंकर लाल माली, प्रभुलाल माली, कन्हैयालाल माली, राहुल माली, केलाश माली, सम्पत माली, शंभु प्रसाद बुलिवाल, बबलू माली, कालूलाल मोरी, सत्यनारायण डाबला, मीठुलाल सतरावला, मुरलीधर सैनी, अशोक माली, कैलाश माली, जीवराज माली, महादेव माली सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

  • बद्रीलाल मीली की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है