पंच गौरव योजनाः निःशुल्क मधुमक्खी पालन किट हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च

Feb 24, 2026 - 11:52
 0
पंच गौरव योजनाः निःशुल्क मधुमक्खी पालन किट हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में पंच गौरव योजना के अंतर्गत “एक जिला एक उपज” के तहत चयनित उत्पाद शहद के लिए वर्ष 2025-26 में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 23 फरवरी 2026 को उद्यान विभाग में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक उद्यान, भरतपुर खंड द्वारा की गई।
बैठक में जिले के मधुमक्खी पालकों को निरूशुल्क किट वितरण के संबंध में दिशा-निर्देश तय किए गए। विचार-विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि नेशनल बी बोर्ड द्वारा 1 दिसंबर 2025 को जारी वैध प्रमाण पत्र रखने वाले मधुमक्खी पालकों को ही इन किटों का वितरण किया जाएगा।
पात्र मधुमक्खी पालक कार्यालय उप निदेशक, उद्यान विभाग, भरतपुर से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र 6 मार्च तक जमा कराना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, नेशनल बी बोर्ड (एनबीबी) का प्रमाण पत्र (छायाप्रति एवं मूल प्रति सत्यापन हेतु) तथा पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना आवश्यक है।
बैठक में संयुक्त निदेशक उद्यान ने निर्देश दिए कि 6 मार्च को आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि के साथ ही सभी पात्र आवेदकों की सूची को अंतिम रूप दिया जाए तथा उसे आवश्यक रूप से जिला कलक्टर महोदय एवं आयुक्त उद्यानिकी महोदया को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।
बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक उद्यान, कृषि अधिकारी (उद्यान) तथा सहायक लेखाधिकारी, उद्यान विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है