कठूमर से मुनि संघ का खेरली के लिए पैदल विहार
कठूमर (दिनेश लेखी) परम पूज्य आचार्य विधासागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ ने सोमवार दोपहर खेरली के लिए पैदल विहार किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुनि संघ को दारौदा तक छोड़ने गए।
अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि विहार से पूर्व मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने कस्बे के पारसनाथ जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए संतों के सानिध्य का लाभ लेने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मुनि संघ कोटा जिले में पंचकल्याणक महोत्सव के लिए विहार कर रहा है।
प्रातः आहार चर्या में जैन समाज के महिला, पुरुष व बच्चों ने भक्ति भाव से आहार अर्पित किया। विहार के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर अमोलकचंद जैन, विजयपाल जैन, निर्मल चंद जैन, बसंतराम जैन, स्वरूपचंद जैन, नरेश बैनाडा, अनिल बैनाडा, धनेशचंद जैन, डब्बू जैन, वैभव जैन, देवेन्द्र जैन, पारस जैन, शीतल जैन, मौजूद आदि थे।

