कामा के बिलग गांव में कचरा डिपो का विरोध: नगर पालिका के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Feb 23, 2026 - 19:08
 0
कामा के बिलग गांव में कचरा डिपो का विरोध: नगर पालिका के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

डीग जिले के कामा विधानसभा क्षेत्र के बिलग गांव में नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे कचरा डिपो के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं। सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

यह विवाद कामा नगर पालिका की उस योजना से जुड़ा है, जिसके तहत बिलग गांव में शहर का कचरा डालने के लिए डंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन आबादी क्षेत्र के पास कचरा डालना चाहता है, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।

आज सुबह जैसे ही निर्माण कार्य की सुगबुगाहट हुई, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने हाथों में बैनर लेकर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी जमीन पर शहर की गंदगी न डालने देने की बात कही।

गांव के प्रमुख लोगों ने बताया कि प्रशासन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। उनका कहना है कि कचरा डिपो बनने से उनके पशुओं, बच्चों और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि कचरा डिपो बनाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो कल से एक विशाल जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कामा की सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकालीन धरना देने की भी चेतावनी दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................