अंबेडकर जयंती पर तखतगढ़ शहर में निकाली गई शोभायात्रा जगह- जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम

Apr 14, 2023 - 22:21
Apr 15, 2023 - 00:20
 0
अंबेडकर जयंती पर  तखतगढ़ शहर में निकाली गई शोभायात्रा जगह- जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम

तखतगढ,पाल(बरकत खां)

 संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
तखतगढ़  द्वारा शुक्रवार  की सुबह  11 बजे कस्बे के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया, इसके बाद उनकी शोभा यात्रा शहर में निकाली गई।

आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता सहित छात्रों ने भाग लिया। शोभा यात्रा अंबेडकर सर्कल से महावीर बस्ती से चौराहे बस स्टैंड व महाराणा प्रताप चौक वापस अंबेडकर सर्कल    चौक में आकर समाप्त हुई। रैली में कार्यकर्ता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए तख्तियों में नारे आदि लिखे हुए थे।  हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार , कुंदन सिंह  पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहे

इस मौके एडवोकेट श्रवण कुमार वाल्मीकि , पार्षद सूरज वाल्मीकि , खिमाराम मेघवाल , आकाश वाल्मीकि , जोगाराम चौहान, असलाराम हिरागर , नगरपालिका जमादार किशोर वाल्मीकि  , रूपेश वाल्मीकि , अन्य गण कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................