शाहपुरा तहसील की ग्राम पंचायत डाबला कचरा में रथ में विराजमान होकर पधारेंगे सांवरिया सेठ

Feb 26, 2023 - 11:25
 0
शाहपुरा तहसील की ग्राम पंचायत डाबला कचरा में रथ में विराजमान होकर पधारेंगे सांवरिया सेठ

गुरला,भीलवाडा (बद्री लाल माली)

गुरला जिले की शाहपुरा तहसील की ग्राम पंचायत डाबला कचरा में 28फरवरी 2023 को रथ में विराजमान होकर पधारेंगे सांवरिया सेठ । सत्यनारायण माली (डाबला) ने बताया कि डाबला निवासी विनोद माली द्वारा पांच वर्ष से नियमित प्रतिवर्ष  सांवरिया सेठ की पैदल  यात्रा करने व यात्रा में गांव से करीब 100 यात्रियों को साथ लेकर उनका खर्च भी विनोद माली द्वारा वहन किया जाता है।
विनोद माली की पांच वर्ष की यात्रा की सफलता के उपलक्ष में विनोद माली द्वारा भगवान सांवरिया सेठ को पावणा बनाकर गांव में आमंत्रित किया गया।
आयोजन कर्ता विनोद माली ने बताया कि भगवान के आगमन के उपलक्ष् में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  28फरवरी 2023 को 11बजे शोभा यात्रा का आयोजन उसके पश्चात 3 बजे 56 भोग लगाकर प्रसादी कार्यक्रम रखा गया है।
रात्रि 8 बजे एक शाम सांवरिया सेठ के नाम से विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया।जिसमे मुख्य भजन गायक कलाकार भगवत सुथार ,जगदीश वैष्णव , ओम प्रकाश वैष्णव अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस आयोजन से सभी ग्राम वासियों में खुशी की लहर है सभी बड़ी उत्सुकता से आयोजन के दिन का इंतजार कर रहे हैं।
गांव वालों का कहना है कि विनोद माली द्वारा ईश्वर के बताए रास्ते पर चलते हुए धार्मिक आयोजन कर मानव सेवा व धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................