जलभराव की समस्या को लेकर नैंम सिंह फौजदार के नेतृत्व में ग्रामींणों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

Jun 28, 2023 - 07:35
Jun 28, 2023 - 18:04
 0
जलभराव की समस्या को लेकर नैंम सिंह फौजदार के नेतृत्व में ग्रामींणों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

जनूथर,भरतपुर (हरिओम  सिंह )

ग्राम पंचायत दांतलौठी के ग्राम नगला जनूथर को कस्बा जनूथर से जोडने वाले सडक मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नैंम सिंह फौजदार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।नैंम सिंह फौजदार सडक मार्ग पर जमा कीचड एवं गंदे पानी में सैंकडों ग्रामीणों सहित तख्त बिछाकर बैठ गये जहां प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ग्रामींणों ने भजन कीर्तन शुरु कर दिया।उमसभरी गर्मी में नैंम सिंह फौजदार ग्रामींणों के साथ घंटो तक जलभराव स्थल पर जमे रहे।ग्रामींणों ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर उनके द्वारा ग्राम पंचायत दांतलौठी में 2 जून को आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान में संभागीय आयुक्त सावरमल वर्मा को लिखित में अवगत कराया मगर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।

समस्या हल नहीं होने पर ग्रामींणों ने जलभराव स्थल पर ही तख्त रखकर पडाव डाल दिया।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नैंम सिंह फौजदार ने प्रशासन की बेरुखी पर रोष जताते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।फौजदार ने कहा कि सरकार राहत शिविरों का आयोजन कर रही है जबकि जनता समस्याओं से आहत है।समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर नैंम सिंह फौजदार ने डीग नगर सडक मार्ग को बेढम के पास  जाम किये जाने को लेकर चेतावनी दे डाली।ग्रामींणों के भारी विरोध प्रदर्शन के चलते 11बजे नायब तहसीदार दुष्यंत शर्मा मौंके पर पहुंचे जहां लोगों से जलभराव स्थल से हटने की समझाइश की मगर ग्रामींण अडिग रहे।उन्होंने कहा जब तक समस्या हल नहीं होगी तब तक वो पडाव स्थल से नहीं हटेंगे।लोगों के अडियल रवैये के मद्देनजर नायब तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।3बजे पीडब्लूडी के कनिष्ठ अभिंयंता हैप्पी सिंह मौंके पर पहुंचे।जहां जेसीबी की मदद से पानी निकासी करा अवरुद्ध रास्ते को सुचारु करवाया।इस दौरान जनूथर सरपंच प्रतिनिधि करतार सिंह सुरेन्द्र सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष परभाती सिंह महामंत्री वीरी सिंह मोतीराम सैंनी उदय सिंह मंगतूराम महाराज सिंह समय सिंह केशव भगवान सहाय हरिओम सिंह महेन्द्र सिंह सहित सैंकडो की संख्या में ग्रामींण मौंजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................