पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर विवाद पर भाजपा मंडल गोविंदगढ़ के द्वारा कठोर शब्दों में निंदा की गई

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर विवाद व सोशल मीडिया के जरिए की जा रहे दुष्प्रचार की सोमवार को भाजपा मंडल गोविंदगढ़ के द्वारा कठोर शब्दों में की निंदा ।

Jun 2, 2020 - 00:52
 0
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर विवाद पर भाजपा मंडल गोविंदगढ़ के द्वारा कठोर शब्दों में निंदा की गई

गोविन्दगढ़ अलवर

गोविन्दगढ़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर विवाद व सोशल मीडिया के जरिए की जा रहे दुष्प्रचार की सोमवार को भाजपा मंडल गोविंदगढ़ के द्वारा कठोर शब्दों में निंदा की गई। भाजपा नेता सुखवंत सिंह के निवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि सिंह सोलंकी के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई जिसमें भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में कुछ राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के जरिए इस प्रकार की घटिया व ओछी राजनीति का प्रदर्शन करवा रहे हैं। जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इस प्रकार के कृत्य की जितनी आलोचना की जावे वह भी कम है। वसुंधरा राजे के खिलाफ उक्त घटिया राजनीति का भी पर्दाफाश हो गया और राजस्थान की जनता जान गई कि किस प्रकार वसुंधरा राजे की छवि खराब करने की गरज से पोस्टर में काट छांट की गई। सुखवंत सिंह ने आगे कहा कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने मुझसे से फोन कर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाई थी। उन्होंने स्वयं पूछा था कि प्रत्येक मंडल पर कितना भोजन वितरित किया जा रहा है और कितना फंड पीएम केयर में जमा करवाया जा रहा  है

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सुझाव भी दिए गए थे यह पूरे राजस्थान में देखा था इस प्रकार की घटिया राजनीति नहीं होनी चाहिए इस प्रकार के कृत्य की घोर निंदा की जाती है    प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता सुखवंत सिंह ,मण्डल अध्यक्ष हरि सिंह सोलंकी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, धीरज गाबा ,मनोज शर्मा ,अर्जुन सिंह,रोशन ढेकेदार, नरेश शर्मा ,रत्नाकर शर्मा,प्रहलाद गुर्जर,गुरसेवक सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................