अज्ञात कारणों के चलते एक युवक की विषैला पदार्थ खाने से मौत

May 22, 2024 - 18:02
 0
अज्ञात कारणों के चलते एक युवक की विषैला पदार्थ खाने से मौत

अलवर,राजस्थान 
अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के गांव देशुला में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार रोज की तरह मजदूरी कर घर लौटा और खाना खाकर सोने चला गया। घर में ही रात को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तब कहीं जाकर घर वालों को मामले की जानकारी हुई। खराब हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विवाहित और 1 बच्ची का पिता था। जो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता। मृतक ने जहर क्यों खाया, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही। वही घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................