सीसीटीवी में कैद हुई वकील के मकान में दिनदहाड़े की चोरी की करतूत, दो नाबालिग डिटेन: ज्वेलरी बरामद

Jan 6, 2025 - 08:02
Jan 6, 2025 - 08:02
 0
सीसीटीवी में कैद हुई वकील के मकान में दिनदहाड़े की चोरी की करतूत,  दो नाबालिग डिटेन: ज्वेलरी बरामद

भरतपुर में शनिवार को दो नाबालिगों ने एक वकील के घर से कैश और ज्वेलरी चोरी कर ली। दोनों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने रविवार को दोनों को डिटेन कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के 2.38 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए।

भरतपुर सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया- मथुरा गेट थाना इलाके के चारबाग मोरी में रहने वाले वकील नवीन शर्मा ने सूचना दी थी कि उसके घर चोरी हुई है। चोर मकान से 2 लाख 38 हजार रुपए कैश, 48 चांदी के सिक्के, 1 सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 1 हीरे की अंगूठी, 1 चांदी की अंगूठी ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई।

शिकायत के बाद पुलिस की टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की गई। नवीन शर्मा के घर में चोरी करने वाले दोनों नाबालिगों को डिटेन किया। दोनों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

सीओ सिटी ने हिदायत दी कि कोई भी व्यापारी किसी नाबालिग से सामान न खरीदे। सामान चोरी का पाया गया तो व्यापारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है