प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत निरंकारी सेवादारों द्वारा की गई सफाई

Feb 22, 2026 - 17:07
 0
प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत निरंकारी सेवादारों द्वारा की गई सफाई

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
           निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार आज पूरे भारतवर्ष में स्वच्छ जल स्वच्छ मन के अंतर्गत लगभग 1500 स्थान पर जलाशयों की सफाई की गई ।
        इसी के अंतर्गत अलवर में कोई जलाशय ना होने के कारण एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया जिसमें राजकीय चिकित्सालय शिशु चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, टीवी चिकित्सालय एवं ई एस आई डिस्पेंसरी  की सफाई निरंकारी सेवादार भाई बहनो साहित संगत के सदस्यों द्वारा चारों हॉस्पिटलों की एवं ईएसआई डिस्पेंसरी की सफाई की गई जो की संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक  सोमनाथ निरंकारी तथा संचालक शिल्लीराम  एवं शिक्षक  सुंदर सिंह के मार्गदर्शन में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक की गई ।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा जी थे लेकिन क्या करेंगे मंत्री जी ने इस अवसर  पर निरंकारी मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में यह जो सफाई अभियान निरंकारी सेवा द्वारा किया जा रहा है इससे निश्चित थी शहर की सफाई के साथ-साथ सबका मन भी निर्मल होगा और उन्होंने निरंकारी मिशन सेवा उज्जवल भविष्य की कामना की ।
        इसके उपरांत 11:00 से 12:30 तक चिकित्सालय परिसर में ही एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया जो की संयोजक  सोमनाथ निरंकारी  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सत्संग का लाभ निरंकारी श्रद्धालुओं सहित  अपार संख्या में आम जन  नेभी उठाया एवं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................