चुनावी रंजिश को लेकर पथराव-फायरिंग: गलियों में बिछे ईंट-पत्थर, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

16 लोग गिरफ्तार: महरायपुर (सिंघावली) गांव की घटना

Nov 27, 2023 - 09:24
Nov 27, 2023 - 10:04
 0
चुनावी रंजिश को लेकर पथराव-फायरिंग: गलियों में बिछे ईंट-पत्थर, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

सीकरी (जयराम सैनी) डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के महरायपुर (सिंघावली) गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। शनिवार को मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस के समर्थक पोलिंग बूथ पर भिड़ गए थे। इसके बाद शनिवार रात और रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव में जमकर पथराव किया गया। फायरिंग भी हुई है। इस दौरान धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात - डीग एएसपी गुमना राम ने बताया- सीकरी थाना इलाके के सिंघावली-महरायपुर में दो पक्षों का चुनावी विवाद सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे पथराव की सूचना पर पुलिस दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। गांव में स्ञ्जस्र सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च भी निकाला गया। उन्होंने बताया दोनों पक्षों को समझाया गया है। एसडीएम, एडिशनल एसपी व अन्य अधिकारी भी गांव पहुंचे। दोनों पक्षों के 16 लोगों को धारा 151 (शांतिभंग) में गिरफ्तार किया गया है।

महारायपुर गांव के कुछ वीडियो - सामने आए हैं। वीडियो गांव के लोगों ने ही बनाए हैं। एक वीडियो में गांव की गलियों और छतों पर पत्थर बिखरे नजर आ रहे हैं। गांव के लोगों ने यहां तक कहा कि उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। मौके से कारतूस का खोल भी मिला है। उधर, दोपहर करीब तीन बजे नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेडम समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और लोगों से बात की।

रविवार को फर्जी मतदान का आरोप -  सीकरी थाने में दर्ज रिपोर्ट में गांव के महावीर सैनी ने बताया है- शनिवार को महरायपुर निवासी कैलाश माध्यमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर बीजेपी प्रत्याशी जवाहर सिंह बेडम के पोलिंग एजेंट के रूप में तैनात था। कैलाश ने आरोप लगाया कि दोपहर 2 से 3 बजे के बीच गांव के ही मामूर ने कग्रिस प्रत्याशी वाजिब अली के पक्ष में फर्जी मतदान कराया। कैलाश ने मामूर को रोका तो उसने जावेद, जाहिद, परवेज, जाकिर, आसिफ, गुल्लू अरशद, इस्लाम, राहुल, लियाकत, हासन, जुबैर, कासम, छोटा सहित करीब 20 लोगों को मौके पर बुला लिया। कुछ लोगों के पास हथियार थे। इनमें से एक ने कैलाश के पैर पर लाठी मारी और दूसरे ने गाल पर चाकू मार दिया। कुछ और लोग कैलाश पर टूट पड़े। खूब लात-घूंसे बरसाए। कैलाश के साथी बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने मौके पर हवाई फायरिंग की और मतदाताओं को धमकाया। कुछ देर में मौके पर पुलिस आ गई तो मामला शांत हो गया। शाम को आरोपियों ने गांव में पथराव किया।

इलाके में चुनावी रंजिश का असर - सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैग, कामां, कुम्हेर व भरतपुर के गांवों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मतदान के समय से ही झड़प की खबरें आ रही हैं। नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेडम और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिब अली के समर्थकों में शनिवार को डीग में झड़प हुई थी। शनिवार शाम 5.30 बजे बेडम पर सीकरी कस्बे के महात्मा गांधी स्कूल के पोलिंग बूथ पर पहुंचने पथराव किया गया था। बीजेपी प्रत्याशी, वोटर और पोलिंग एजेंट को छुपना पड़ा था। पथराव करने वाले लोगों ने बेडम की कार में तोड़फोड़ की। आरोप है कि पथराव करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।

रात में बोलेरो में आग लगाई - शनिवार रात को नगर विधानसभा के बैरुं गांव में कुछ लोगों ने एक बोलेरो में आग लगा दी। बोलेरो सवार लोग गाड़ी से उतरकर भाग गए। घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस बोलेरो में आग लगाने वाले लोगों की पहचान की कोशिश में लगी हुई है। नगर विधानसभा में कई जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है