राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद अलवर के जिला अध्यक्ष बने जयराम बैरवा
कठूमर (दिनेश लेखी) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, राजस्थान ने अपने संगठन में एक नई नियुक्ति की घोषणा की है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया की सहमति से कठूमर क्षेत्र के भनोखर निवासी जयराम बैरवा को अलवर जिले का कार्यकारी जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश खातीपुरा और प्रदेश महामंत्री देवी लाल बैरवा ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष जयराम बैरवा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, राजस्थान के सामाजिक क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्हें संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी जवाबदेही का ईमानदारी से निर्वहन करने निर्देश दिए गए हैं। इधर, कठूमर क्षेत्र में इनकी नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है तथा खुशी की लहर है।