कठूमर में डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक हुई संपन्न; कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष बने करण सिंह कोली

Feb 22, 2026 - 17:40
 0
कठूमर में डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक हुई संपन्न;  कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष बने करण सिंह कोली

कठूमर( दिनेश लेखी) डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष व आईपीएस सतवीरसिंह के निर्देशानुसार ब्लॉक कठूमर में नए अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर बैठक सोसाइटी के जिला पदाधिकारियों के सानिध्य में आयोजित की गई।
इस बैठक में अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के जिला पदाधिकारी हीरालाल बैरवा नवली मालाखेड़ा, छगनलाल गंडूरा, रामलाल नागर हरसाना, दुलीचंद कोली अलवर की उपस्थिति में कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समिति के जिला पदाधिकारी छगनलाल गंडूरा ने बताया कि कठूमर के सभी वर्गों के गणमान्य लोगों के समक्ष सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया कि डॉ अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ब्लॉक कठूमर के अध्यक्ष पद पर करण सिंह कोली को नियुक्त किया गया है। इन्हें 10 दिनों में ब्लॉक इकाई का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर महेंद्र मसारी, भोबल जाटव, दुलीचंद कोली, खेमचंद लेखी, हीरालाल जाटव, घुग्गल राम जाटव, करण सिंह कोली, सुंदर सिंह दुधेरी, सुपरिया, शिवलाल जाटव, बिल्ला कोली, संतोष ठेकेदार, रामावतार जाटव, सोनू जाटव मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................