मेला जगन्नाथ जी महाराज:- मेले की तैयारियां जोरों पर

Jun 20, 2025 - 14:46
 0
मेला जगन्नाथ जी महाराज:- मेले की तैयारियां जोरों पर

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
जन-जन के आराध्य देव भगवान जगन्नाथ जी महाराज का राजगढ़ कस्बे के गंगा बाग में 27 जून से भरने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गंगा बाग मेला स्थल पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से दुकानों के लिए मार्किंग व कच्चा रोड बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। वही मेला स्थल पर झूले, खिलौने बेचने वाले व मनिहारी का सामान बेचने वाले दुकानदार मेल स्थल पर आने लगे हैं। कई झूले तो मेला स्थल पर लग चुके हैं व कई का कार्य लगाने का चल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अस्थाई दुकान आवंटन की लॉटरी नगर पालिका के सभागार में निकाली गई। नगर पालिका के प्रारूपकार विकास भारद्वाज ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी महाराज का गंगा बाग में मेला हर वर्ष भरता है। इस वर्ष 26,27 जून से 4 जुलाई तक भरेगा। जिसकी सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए उपखंड अधिकारी की ओर से 10 जून को समीक्षा बैठक ली गई। उसी की पालना में 20 जून को नगर पालिका में सभी के लिए अस्थाई दुकानों है उनका लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाना है। मेला परिसर के अंदर सड़क की व्यवस्था जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। दुकानों की मार्किंग की जा रही है सभी को समान अवसर मिले इसके लिए दुकानों का आवंटन लॉटरी से किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................