तसई में भक्ति का महासंगम, श्री सती माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ आयोजित

May 12, 2026 - 19:44
 0
तसई में भक्ति का महासंगम, श्री सती माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी) क्षेत्र के तसई गांव स्थित बस स्टैंड पर श्री सती माता सेवा समिति तसई के तत्वावधान में श्री सती माता प्राण प्रतिष्ठा, जागरण एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि 12 मई मंगलवार को सुबह 7 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद 14 मई तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 14 मई गुरुवार को रात्रि 7 बजे से विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा तथा 15 मई शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम में रामप्रताप सिंह गगरौली, दुर्गा गगरौली, निराला सिंह, दुर्गा मास्टर, राजवीर सिंह फौजी हवलदार, परताप सिंह, राजवीर सिंह, रामदर सिंह सहित अन्य ग्रामीण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वहीं आयोजन में धर्माणी व दिगण समाज के पंच पटेलों का भी विशेष सहयोग रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................