जयपुर विद्युत वितरण निगम खैरथल के कर्मचारियों ने किया योग का पूर्वाभ्यास

Jun 20, 2025 - 15:01
 0
जयपुर विद्युत वितरण निगम खैरथल के कर्मचारियों ने किया योग का पूर्वाभ्यास

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
      आज 20 जून शुक्रवार को 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जयपुर विद्युत वितरण निगम खैरथल के समस्त कर्मचारियों मातृ शक्ति ने योग का पूर्वाभ्यास किया । 21 जून को पूरे विश्व में 11वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। खैरथल भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने भी जयपुर विद्युत वितरण निगम खैरथल के प्रांगण में सुबह 8 बजे सभी कर्मचारियों के साथ योग अभ्यास और सूर्य नमस्कार किया। 
         योगाचार्य डॉ हरिओम सैनी ने सभी कर्मचारियों को योग अभ्यास कराया। साथ ही योग से होने वाले लाभ के बारे में भी सभी को अवगत कराया। यदि योग को अपने जीवन में आत्मसात किया जाए तो योग द्वारा मानसिक और शारीरिक मजबूती मिलेगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर दिसंबर 2015 में वैश्विक स्तर पर योग को एक नई पहचान मिली। 
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ के लिए योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा कल 21 जून को प्रत्येक जिला ब्लॉक, ग्राम पंचायत मुख्यालयों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों इत्यादि पर योग गुरुओं द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आज 20 जून को योग का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रकाश यादव तरुण दुलानी डॉ ओम प्रकाश माँधू डॉ अनिल मांधू मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................