स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, स्वर्णकार समाज ने एसपी हनुमान प्रसाद का किया अभिनंदन

Jun 20, 2025 - 15:03
 0
स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, स्वर्णकार समाज ने एसपी हनुमान प्रसाद का किया अभिनंदन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)   श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक श्री रामधन रांदड़ भवन में एसोसिएशन के संस्थापक संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष हंसराज कड़ेल सुजानगढ़ की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा रहे। एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक राजकुमार श्रीगंगानगर, एसोसिएशन के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष प्रेमराज सोलीवाल मेड़ता सिटी, एसोसिएशन के संगठन मंत्री गोवरर्धन सहदेव अजमेर, एसोसिएशन के प्रचार मंत्री सुरेश कूकरा जयपुर, दिलबाग सिंह श्रीगंगानगर, एसोसिएशन के जिला डीडवाना कुचामन अध्यक्ष मूलचंद तोषावड़, मकराना पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत एवं थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी आदि समारोह के विशिष्ट मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेशभर से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि एसपी हनुमान प्रसाद का स्वागत एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मूलचंद तोषावड़ ने माला पहनाकर किया, वहीं जिला महामंत्री एवं पत्रकार विनय सोनी ने पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने कहा स्वर्णकार समाज के युवाओं को परम्परागत व्यवसाय के साथ शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में भी आगे आना चाहिए। यह समय तकनीकी और डिजिटल युग का है, जहां साइबर अपराधों की चुनौती बड़ी है। समाज को न केवल संगठित रहना है, बल्कि सजग रहकर युवाओं को सतर्कता और सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाना है। मैं समाज के इस सम्मान से अभिभूत हूं और आशा करता हूं कि समाज इसी प्रकार राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देता रहेगा। उन्होंने युवाओं को साइबर क्राइम और अन्य असामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूक रहते हुए उनसे बचाव के उपाय भी बताए। इस अवसर पर अध्यक्ष हंसराज कड़ेल ने कहा कि एसपी हनुमान प्रसाद ने क्षेत्र में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर जिस साहस और तत्परता से कार्रवाई की, वह सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अनुकरणीय है। स्वर्णकार समाज उनके इस कर्तव्यनिष्ठ प्रयास की सराहना करता है। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश संरक्षक राजकुमार सोनी श्रीगंगानगर ने समाजजनों को संगठित होकर निर्भयता से जनहित कार्य करने की प्रेरणा दी। बैठक का उद्देश्य समाज को संगठित करना, नई पीढ़ी को जागरूक बनाना तथा प्रशासन व समाज के बीच समन्वय बनाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष हंसराज कड़ेल ने समाज की एकता और मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया। बैठक में श्रीराम भामा झुंझुनूं, सांवरमल डांवर झुंझुनूं, रामप्रसाद तुणगर लांबा हरिसिंह, सत्यनारायण जंवडा मालपुरा, देवीशंकर सोनी टोंक, रतनलाल सोनी मालपुरा, जयवर्धन सोनी टोंक, मनमोहन सोनी दांता-रामगढ़, पूरणमल सोनी रामगढ़, ज्वैलर्स एसोसिएशन के मकराना तहसील अध्यक्ष दिनेश तोषावड, परबतसर तहसील अध्यक्ष कृष्णगोपाल जंवडा, कुचामन तहसील अध्यक्ष नवल कुमार कठरातला, डीडवाना तहसील अध्यक्ष रामेश्वरलाल कड़ेल, जिला डीडवाना कुचामन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के जिलाध्यक्ष मोहनलाल मायछ कुचामन, संस्था के जिला महामंत्री शांतिस्वरूप सहदेव बोरावड़, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार रोडा डीडवाना, उपाध्यक्ष राधेश्याम रोडा लाडनूं, कार्यालय उपाध्यक्ष सुनील धूपड कुचामन, संस्था के कोषाध्यक्ष रामचन्द्र रोडा परबतसर, मकराना तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश तोषावड, परबतसर तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल लावट, कुचामन तहसील अध्यक्ष परमानंद मायछ, मकराना पुर्व तहसील अध्यक्ष रामावतार सहदेव, संस्था के जिला कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल रोडा परबतसर, मुकेश जाटावत डीडवाना, संजय सहदेव कुचामन, रमेशचंद्र डांवर लाडनूं, सुरेशकुमार सोलीवाल डीडवाना, सुरेंद्र कुमार कुल्फियां, शिवरतन डांवर राणीगांव, राधेश्याम अग्रोया, ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल सहदेव, हरिप्रसाद सहदेव, एडवोकेट अनिल रोडा, सुरेश कुमार सहदेव, राम एवं श्याम सहदेव, अजमीढ़ धाम अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष महावीर जाटावत, सत्यनारायण मैढ़ अजमेर, सुरेश सहदेव जोधपुर, बोरावड़ समाज अध्यक्ष अनिल कुमार सहदेव सहित अन्य स्वर्णकार समाज के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................