शेखावत बने काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह शेखावत को काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट (सीजे) का जिला अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर साथी पत्रकारों ने स्वागत किया। काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट (सीजे) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिवेदी ने उनकी संगठन के प्रति आस्था और कार्य को देखते हुए उन्हें यह नियुक्ति प्रदान की। शेखावत के जिलाध्यक्ष बनने पर मकराना प्रेस क्लब के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शेखावत ने सदैव संगठन तथा पत्रकारों के हित में कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कही।


