ई.पी. के विजयोत्सव के रंग में रंगा खैरथल: सफलता के केवल तीन मंत्र "कड़ी मेहनत, कड़ी मेहनत और कड़ी मेहनत"-- जिला कलेक्टर किशोर कुमार

Jun 20, 2025 - 15:05
 0
ई.पी. के विजयोत्सव के रंग में रंगा खैरथल: सफलता के केवल तीन मंत्र "कड़ी मेहनत, कड़ी मेहनत और कड़ी मेहनत"-- जिला कलेक्टर किशोर कुमार

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
       स्थानीय विद्यालय इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल खैरथल में बच्चों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर किशोर कुमार जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश लालवानी, रिंकू मेहता, सुभाष गोयल, प्रहलाद गोयल जी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर किशोर कुमार जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के केवल तीन मंत्र -- कड़ी मेहनत, कड़ी मेहनत और कड़ी मेहनत। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। कड़ी मेहनत के दम पर आप बड़ी से बड़ी चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं l अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप दिन रात अपने जहन में उस लक्ष्य को पाने के लिए सोचते रहते हो, तो उस लक्ष्य को आप आसानी से प्राप्त कर सकते हो। यह आपका सौभाग्य है कि आप ऐसे विद्यालय में पढ़ रहे हो जहां इतने अच्छे परिणाम आए है।
डॉ राजेश लालवानी ने बच्चों को पढ़ाई से संबंधित गूढ़ रहस्य की बाते बताई। जो उनको भविष्य निर्माण में बहुत हितकारी साबित होंगी।
        ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि अब आईआईटी के साथ साथ ही डॉक्टर भी बना रहे है। देश के टॉप आईआईटी कॉलेज के बाद अब एम्स कॉलेज में भी बच्चों के प्रवेश हो रहे है। जिसमें प्रदीप कुमार ने 777वीं रैंक प्राप्त की है। पायल गर्ग पुत्री श्री कमल नयन गर्ग ने 786 वीं रैंक प्राप्त की है, सुषमा लखवानी पुत्री श्री रवि प्रकाश ने 5000 रैंक प्राप्त की, हर्षिता पुत्री श्री मुकेश कुमार ने 9469 रैंक प्राप्त की है। यह पूरे क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व की बात है। आईआईटी एडवांस में ई.पी. के 6 बच्चों ने 12 वीं के साथ ही आईआईटी एडवांस में  बाजी मारी। तरुण कुमार पुत्र श्री किशन कुमार  निवासी खैरथल ने अपने वर्ग में 120वीं रैंक व 5423 आल इंडिया रैंक प्राप्त कर कमाल कर दिया। साथ ही आदित्य गोठवाल पुत्र श्री राजेश कुमार निवासी मुंडावर ने 548, राहुल कुमार पुत्र श्री मुकेश कुमार निवासी शाहबाद-तिजारा ने 742 वीं रैंक, तरुण कुमार यादव पुत्र श्री हरकेश यादव निवासी खैरथल ने 2478वीं रैंक अतुल कुमार पुत्र श्री भीम सिंह निवासी मुंडावर ने 3641वीं रैंक और नितेश पुत्र श्री विक्रम सिंह निवासी अजरका ने 6861वीं केटेगरी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। पूरे ई.पी. परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। ई.पी. से प्रतिवर्ष आईआईटी, नीट जैसे बड़े एग्जाम में सलेक्शन हो रहे है, यह पूरे क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। पहले बच्चे कोटा, सीकर, जयपुर जाते थे, ई.पी. बच्चों को घर के ही माहौल में रहते हुए सलेक्शन दे रहा है। यह पूरे क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। यह सब पूरे स्टाफ व बच्चों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। जिसके दम पर ई.पी. ने अपनी बादशाहत कायम की हुई हैं।
     ई.पी. प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि अभी 10वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट में भी ई.पी. के बच्चों ने भी शानदार रिजल्ट दिया। धनिष्का रानी पुत्री श्री मनोज कुमार आर्य व नकुल यादव पुत्र श्री दमन कुमार यादव इन दोनों विद्यार्थियों ने 98.67% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 97% से ऊपर 17 बच्चे हैं और 95% से अधिक 42 बच्चों ने बाजी मारी है। हाल ही में 12 वीं क्लास में चहक जोशी ने विज्ञान वर्ग में 98% अंक, कला वर्ग में साजिया ने 98.20% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूरे बोर्ड रिजल्ट में 21 बच्चों ने 97% से अधिक अंक, 56 बच्चों ने 95% से अधिक अंक और 168 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर किए है। आईआईटी में अपने वर्ग में 120 वीं रैंक प्राप्त करने के साथ ही तरुण ने बोर्ड में भी 95.60% प्राप्त कर सबको चौंका दिया है। ई.पी. बोर्ड रिजल्ट में भी अव्वल है और सलेक्शन में भी अव्वल है। प्रतिभावान बच्चों की रैली खैरथल के मुख्य मार्गों से ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते निकली, जिसमें बच्चे बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। मार्ग में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर बच्चों का सम्मान किया गया। लॉयन सुभाष गोयल की तरफ से सभी बच्चों के लिए केले बांटे गए और अंबेडकर सर्किल पर श्री जाटव समाज संस्थान के द्वारा समाज के होनहार बच्चों का सम्मान किया गया। यह सम्मान पाकर बच्चे बहुत खुश थे। रैली के समापन के समय लॉयन सुभाष गोयल व रिंकू मेहता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................